हसदेव तट पर पौधारोपण, शिव फाउंडेशन और स्काउट-गाइड ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

कोरबा। हसदेव नदी के किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए शिव फाउंडेशन और स्काउट-गाइड ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि पौधारोपण एक नेक कार्य है, जो कोरबा के औद्योगिक परिवेश में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्काउट-गाइड की टीम की रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि व वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सत्येंद्र दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा है, जो पूरे देश में चल रहा है।

वार्ड क्रमांक 47 की पार्षद सीमा बाई कंवर ने भी अपने विचार रखे।

जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने बताया कि इस अभियान को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।