कोरबा। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोरबा जिले के पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ीयों को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तामेश्वर उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी ने मेडल व नगद राशि से सम्मानित किया।
तुलसी मानिकपुरी पिता स्व. नयनदास मानिकपुरी नेटबाल बालिका 19 वर्ष शाउमावि पीडब्ल्यू डी रामपुर कोरबा ने 67वीं राष्ट्रीय खेल रेवारी हरियाणा में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेंडल, कु झिलमिल ठाकुर पिता स्व राजेन्द्र सिंह ठाकुर शापूमांशा पी डब्ल्यू डी रामपुर कोरबा ने नेटबाल बालिका 14वर्ष 68वीं राष्ट्रीय खेल कोरबा छत्तीसगढ़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा कु . पूर्वी कंवर पिता राम लखन कंवर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल कोरबा ने ताइक्वांडो बालिका 14वर्ष में 68वीं राष्ट्रीय खेल विदिशा मध्य प्रदेश से प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं वेदांत कश्यप पिता नरेश कश्यप डीपीएस बालको नगर ने ताइक्वांडो 14वर्ष बालक वर्ग में 68 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता विदिशा मध्य प्रदेश से तृतीय स्थान ब्रांज मेंडल प्राप्त किया।
श्री उपाध्याय ने कहा इस प्रकार से खेलो में भाग लेकर जिला एवं राज्य का नाम रोशन करते रहे।
इस अवसर पर के आर टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, सनत कालेलकर , शिव कुमार कंवर व्यायाम शिक्षक एवं श्रीमती पूजा गुप्ता तथा उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677