दोषियों पर कार्यवाही की मांग हुई तेज
कोरबा। यहां के औद्योगिक क्षेत्र में गोढ़ी संचालित कोक प्रोडक्ट में एक वर्ष पहले हुई घटना में पहाड़ी कोरवा युवक संतोष कुमार 17 वर्ष का एक हाथ कट गया। परिजनों ने अपने स्तर पर उपचार कराया। फैक्ट्री मालिक ने उस समय कार्यवाही के डर से बंधक बनाए रखा और मजदूरी नहीं दी।
अब संचालक और उसके कर्मचारी दूसरा हाथ काटने व मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
कोरबा जिले के कदमझरिया लेमरू निवासी संतोष ने बताया कि फैक्ट्री संचालक अंकुश अग्रवाल ने उसे गांव में बुलवाया और काम पर रखा। इस घटना से पहले उसके पिता का निधन हो गया था। 17 जुलाई 2024 को मजदूरी मांगने संतोष फैक्ट्री गया था। उससे गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जबरिया काम कराया गया। कोई जानकारी न होने और काम लेने का नतीजा यह हुआ कि संतोष का दाहिना हाथ मशीन में फंसकर कट गया।
उसी दिन डॉक्टर सुरजीत सिंह के क्लीनिक में संतोष तीन दिन भर्ती रहा लेकिन फिर भी उसके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। बाद में मां बिरसो बाई के साथ रायपुर ले जाया गया और ईलाज के बाद उरला स्थित फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखा गया। काफी मशक्कत कर संतोष और उसका भाई मां सहित भागकर कोरबा आ गए।
फैक्ट्री मालिक को पता चला तो उन्होंने धोखा देकर इन लोगों को फिर बुलवाया और धमकी दी। 25 जून 2025 को ये लोग फैक्ट्री मालिक के पास गए थे तब अनिल शर्मा और अशोक शर्मा ने जातिगत गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़त ने एसपी सहित मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व डीजीपी से इसकी शिकायत की है। साथ ही कार्यवाही करने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677