टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एम्पायर होंगे बैसवाड़े

कोरबा। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तकनीकी समिति के सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर विनय बैसवाड़े का चयन 26 जून से 2 जुलाई तक ताशकंद में आयोजित 29वीं एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 हेतु किया गया है।

इसके पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल के रुप में भाग ले चुके हैं। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, अंतरराष्ट्रीय अंपायर एवं खिलाड़ी हैं तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, मण्डल कार्यालय, रायपुर में कार्यरत है।

इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,  छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।