एक पेड़ माँ के नाम पर मुख्यमंत्री ने लगाए सिंदूरी के पौधे

कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत रिसदी के कन्वेन्शन सेंटर परिसर में सिंदूरी पेड़ का रोपण किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मौलश्री,मंत्री लखनलाल देवांगन ने बादाम के पौधे का रोपण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।