कोरबा। कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत रामपुर आंगनवाड़ी क्रमांक 2 को गत रात्रि अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी गयी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती के आंगनवाड़ी क्रमांक 2 को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए भोजन सामग्री में से एक बोरी दलिया, एक बोरी चावल, गैस सिलेंडर, मीटर सहित अन्य समान को पार कर दिया।
आज सुबह आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो केंद्र का सामान बिखरा हुआ था। वही गैस सिलेंडर भी मौके से गायब था, आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद ममता यादव को दी।
सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद ममता यादव मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। वार्ड पार्षद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से चोरों ने राशन सामग्री सहित अन्य सामान की चोरी की है।
इससे पूर्व भी चोर गिरोह के सदस्य द्वारा पीडब्लूडी विद्यालय को निशाना बनाया गया था। चोर गिरोह के सदस्य द्वारा विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप सहित अन्य सामान की चोरी की थी। इन चोरों को भी पकडऩे में सिविल लाइन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















