कोरबा। आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर में भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता और राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने विकसित भारत संकल्प सभा के उद्देश्यों, धारा 370, ऑपरेशन सिंदूर, डिजिटल भारत, नक्सल उन्मूलन जैसे विषयों पर विचार रखे। साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के साथ हम सभी ने वृक्षारोपण भी किया।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, निर्वतमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कार्यक्रम के संयोजक ज्योतिनंद दुबे, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेश लांबा, दीपका पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य हितानंदअग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करते हुए गर्व की अनुभूति हुई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

