इंटक संगठन में आंशिक बदलाव, देवमन्त मिश्रा बने नए अध्यक्ष

कोरबा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने कोरबा जिले के कल फील्ड्स गेवरा क्षेत्र में अपनी कार्यकारिणी में आंशिक बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत पूर्व महामंत्री देवमन्त मिश्रा को अब अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जीवराखन चंद्र को नया महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह परिवर्तन संगठन की क्षमता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर कार्य विस्तार को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

इंटक के एसईसीएल केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों को इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सभी क्षेत्रों में श्रमिक हितों के लिए सक्रियता के साथ काम कर रहा है। साथ ही, कार्य विकास की समीक्षा और भविष्य की रणनीति के लिए पहले से तैयार ब्लूप्रिंट के अनुसार योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

केंद्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कोल सेक्टर में आउटसोर्सिंग और अन्य मुद्दों को लेकर आगामी जुलाई महीने में देशव्यापी हड़ताल की योजना है। इसके लिए संगठन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।