रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को संभागीय संयुक्त संचालक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।
नोटिस में प्राचार्यों से कई बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गई है, जिसमें सत्र 2024-25 के मूल्यांकन टेस्ट, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, आंतरिक परीक्षाओं में कमजोर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई और कार्ययोजना, कमजोर बच्चों की पहचान और उनकी उपचारात्मक शिक्षा की प्रक्रिया, लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर की गई कार्रवाई, शिक्षकों द्वारा जांची गई कॉपियों और प्राचार्य द्वारा किए गए प्रतिपरीक्षण का विवरण, प्राचार्य और शिक्षकों के मुख्यालय निवास से स्कूल की दूरी, शिक्षकों द्वारा लिए गए अवकाश का ब्योरा, और सत्र 2024-25 में स्कूल का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों की जानकारी शामिल है।
यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया कि नोटिस का जवाब समय पर प्रस्तुत न करने पर प्राचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677