कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में संकल्प महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चालू सत्र (2025-26) में अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव मनोनीत की गई हैं। उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव बनाई गईं। सचिव-संगीता कोरम, सहसचिव-माधुरी जायसवाल व मंजूषा बरडिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव-दिव्या देवांगन व कविता पटेल, सांस्कृतिक सचिव-स्वाति जैन व दीक्षा गुप्ता बनाई गई हैं।
संकल्प महिला मंडल की सदस्याओं ने नई कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
नई कार्यकारिणी समिति ने भी महिला मंडल को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी को उनके कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह दिए गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
