सुशासन तिहार : कैसे हो रहा निराकरण आवेदनों का, आयुक्त ने लिया जायजा 

कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज सुशासन तिहार 2025 के तहत आमजन की विभिन्न मांगों व शिकायतों समस्याओं के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदनों का जमीनी स्तर पर अब तक क्या निराकरण किया गया, कितने आवेदन शेष हैं, उन पर क्या कार्यवाही हो रही है, आदि की वास्तविक जानकारी का परीक्षण करने निगम के जोन कार्यालय पहुंचे, निराकृत एवं शेष बचे आवेदनों की समीक्षा की, निराकरण गुणवत्तापूर्ण हुआ या नहीं, का परीक्षण करते हुए शेष बचे आवेदनों का समयसीमा में निराकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत आमनागरिकों द्वारा अपनी मांगों, शिकायतों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, निगम के जोन कार्यालयों के माध्यम से इन आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला एवं विनोद कुमार शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, सोमनाथ डेहरे आदि के साथ अन्य  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण
नगर पालिक निगम द्वारा टी.पी.नगर जोनांतर्गत अशोक वाटिका के सामने से वार्ड 14 झरनापारा होते हुए मैंगजीनभांठा तक बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है, इस नाले के निर्माण से उक्त क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने सीतामणी क्षेत्र व मुख्य मार्गो व बस्तियों का पैदल भ्रमण करते हुए वहॉं की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सडक़ रोशनी व्यवस्था, अवैध कब्जा व अतिक्रमण सहित अन्य व्यवस्थाओं व समस्याओं का निरीक्षण किया, वहॉं की छोटी-बड़ी समस्याओ को जाना तथा निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए।