सीआईएसएफ ने पुलिस को दी लिखित जानकारी
कोरबा। एसईसीएल गेवरा माइंस में डीजल चोरी के एक मामले को सीआईएसएफ पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा। उसने माइंस से डीजल चोरी करते हुए 6 कर्मियों को पकड़ा है।
पुलिस को लिखित जानकारी दी गई है जिसमें संबंधित लोगों का कनेक्शन एक निजी ठेका कंपनी से होना बताया गया है।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल की गेवरा माइंस में सीआईएसएफ की उस टीम ने छापे की कार्यवाही की जिसे पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी मिली हुई है। उसका काम यह है कि वह खदान क्षेत्र में गश्त करे और स्थितियों को देखे कि सब कुछ बेहतर है या नहीं। किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका या संदिग्ध तस्वीर दिखने पर उसे क्विक एक्शन लेना है।
बताया जा रहा हैं कि पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने एक प्वाइंट पर देखा कि कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे हैं। टीम ने यहां छापा मारते हुए लगभग 50 लीटर डीजल बरामद किया और इस सिलसिले में छह संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा।
इस घटना में एक निजी कंपनी का नाम भी सामने आया है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। बताया गया कि सीआईएसएफ यूनिट टीम पेट्रोलिंग कर रहे थे, जब उन्होंने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को प्लास्टिक पाइप के जरिए डीजल निकालते हुए देखा।
तुरंत कार्यवाही करते हुए, सीआईएसएफ ने मौके से प्लास्टिक पाउच में भरा हुआ 50 लीटर डीजल जब्त किया। जिसकी जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















