कोरबा। छत्तीसगढ़ के जननेता, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र महंत बिसाहूदास के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उक्त कथन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थित स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में आयोजित की 101वीं जयंती के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बिसाहू दास महंत जनप्रिय राजनेता थे चार बार मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने स्व. बिसाहूदास महंत जी को याद करते हुए कहा बाबू जी बहुत अच्छे संसद विज्ञ थे। अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फुलसिंह राठिया,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल स्व. बिसाहूदास महंत के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विधायक बालेश्वर साहू, विधायक रामकुमार यादव, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, पूर्व प्रदेश सचिव बीएन सिंह, उषा तिवारी, हरीश परसाई, सपना चौहान, अर्चना उपाध्याय, सुरेश सहगल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















