निगम के फेस आफ द मंथ चुने गए दिवाकांत, देवेन्द्र व रथराम

कोरबा। नगर निगम के फेस आफ द मंथ चुने गए लेखापाल दिवाकांत जायवाल कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन निगम का फेस आफ द मंथ बनूंगा तथा मुझे यह सम्मान व गौरव प्राप्त होगा। फेस आफ द मंथ बनने पर मुझे अपने कार्य के प्रति एक नई ऊर्जा मिली है।


स्टोरकीपर देवेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि मेरी 39 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के दौरान आज पहली बार यह समय आया है कि मेरे द्वारा दी गई निष्ठापूर्वक अपनी सेवाओं का सही प्रतिफल मुझे प्राप्त हो रहा है।

राजस्व उपनिरीक्षक रथराम राठौर के पुत्र प्रदीप राठौर ने कहा कि निगम प्रशासन ने मेरे पिता को सम्मानित किया, इससे मैं अत्यंत गौरान्वित हूॅं। 3 माह पूर्व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर निगम का फेस आफ द मंथ चुने जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था, इसका मुख्य उद्देश्य निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साहवर्धन करना एवं अन्य कर्मचारियों को भी इस हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना था।

इसी कड़ी में निगम के लेखापाल दिवाकांत जायसवाल, स्टोर कीपर देवेन्द्र सिंह बघेल तथा राजस्व उपनिरीक्षक रथराम राठौर को अप्रैल माह हेतु निगम का फेस आफ द मंथ चुना गया है।