कोरबा। केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी का पहली बार कोरबा जिले के गेवरा, दीपका क्षेत्र में आगमन हो रहा है। यह कार्यक्रम लगभग तय है। एसईसीएल प्रबंधन इस लिहाज से तैयारी में जुट गया है।
दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदान होने का गौरव गेवरा कोल माइंस को है। उसी इलाके में दीपका मेगा माइंस भी स्थित है। एसईसीएल इन दोनों माइंस का व्यापक विस्तार कर रहा है। वर्तमान में कई प्रकार की चुनौतियां भू-अर्जन से लेकर रोजगार नियोजन और अन्य मामलों को लेकर है।
कोयला की निर्बाध आपूर्ति के लिए विस्तार को जरूरी समझा जा रहा है। कोल इंडिया और कोल मंत्रालय के अधिकारियों के लगातार दौरे के बाद अब कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी 10 अप्रैल को गेवरा आ रहे हैं।
माना जा रहा है कि कोयला खदानों के विस्तार और अन्य संबंधित समस्याओं के निराकरण में राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाना कोयला मंत्री के दौरे का खास उद्देश्य हो सकता है।
इस प्रवास को लेकर एसईसीएल ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। सबकुछ अच्छा दिखाने के लिए जतन किए जा रहे हैं।
प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि वे केन्द्रीय मंत्री के दौरे को लेकर काफी आशांवित है कि इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















