कोरबा। कलेक्टर श्री वसंत ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड अंतर्गत प्राथमिकता वाली योजनाओं और तहसीलवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान,कृषि सहित पीएमआवास ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों, महतारी वन्दन,राजस्व,स्वामित्व योजना की समीक्षा की।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे जनपद सीईओ,सचिवों की बैठक लेकर पीएम आवास को समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने निर्माण पूर्ण नहीं कराने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वन्दन योजना अंतर्गत पोर्टल ओपन होने और नए आवेदन लेने के दौरान पात्र महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए।
उन्होंने राजस्व न्यायालय अंतर्गत लम्बित प्रकरणों को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों को एक वर्ष से अधिक समय तक लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की।
कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सीमांकन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार,आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में उचित जांच कर प्रकरण प्रेषित करने सहित राजस्व से सम्बंधित कार्यों के समय में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















