डॉ. महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 11 से

कोरबा। पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 11 अप्रैल से होने जा रहा है। यह रोमांचक टूर्नामेंट घंटाघर निहारिका, कोरबा स्थित ओपन थिएटर मैदान में आयोजित किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता कुल 16 दिनों तक चलेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी और प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा।

सेमीफाइनल मुकाबले 12 ओवर और फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों के लिए शानदार नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

विजेता टीम को 1,50,000 व उपविजेता टीम को 1,01,000 के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके अलावा खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए  व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।