कोरबा। एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में 20 से 24 मार्च तक स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी किकबाक्सिंग प्रतियोगिता हेतु अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के चयनित खिलाड़ी रवाना हुए।
खिलाडिय़ों की रवानगी के पूर्व विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा द्वारा उन्हें ट्रेकसुट कीट आदि प्रदाय कर प्रोत्साहित किया गया। सभी खिलाडिय़ों का चयन डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित इंटर कालेज किकबॉक्सिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
विश्वविद्यालय के स्पोट्र्स डायरेक्टर प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला पुरुष खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्गो में प्वाइंट फाइटिंग एवं लो किक एवं इवेंट्स में टीम कोच प्रभात साहू, रघुनाथ नायक एवं मैनेजर कुसुम के साथ हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रवाना हुए हैं।
छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदिवान ने बताया कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में टेक्निकल आफिशियल हेतु वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के देश भर के तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे।
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रतियोगिता ग्लोबल स्पोट्र्स डाटा तकनीक के माध्यम से डिजिटली सम्पन्न कराई जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















