वायरल ऑडियो से नया बवाल, बद्री अग्रवाल पर साजिश काआरोप

लखन का मंत्री पद जाएगा, अरूण साव तो रहेगा!    

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में सभापति चुनाव में हार के बाद छग शासन के कैबिनेट मंत्री व शहर विधायक लखनलाल देवांगन और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो के खिलाफ एमआईसी सदस्य व पार्षद हितानन्द अग्रवाल के करीबी प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति के सदस्य बद्री अग्रवाल द्वारा रची जा साजिश का बड़ा खुलासा एक ऑडियो के वायरल होने के बाद हुआ है।

वायरल ऑडियो में कहा गया है कि भाजपा पार्षद हितानंद अग्रवाल पार्षदों से बोली लगा रहा है, मंत्री लखनलाल देवांगन और विकास महतो के खिलाफ झूठा बयान बोलवाने के लिए 50 हजार से लेकर एक लाख तक सेटिंग करने के फिराक में है। इसका खुलासा ऑडियो काल रिकॉर्ड से हुई है। पिछले कुछ दिनों से हितानन्द अग्रवाल और बद्री अग्रवाल अपने कुछ लोगों के माध्यम से इस कारनामे को अंजाम देने में जुटे हैं।

सभापति चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा की जांच टीम कोरबा आने वाली है, जाँच टीम के सामने मंत्री लखनलाल देवांगन के खिलाफ झूठा और मनगढ़न्त बयान देने के लिये ये पूरी साजिश रची जा रही है।

वायरल ऑडियो में बताया जा रहा है कि हितानन्द अग्रवाल ने सभापति चुनाव में हार के बाद बालकोनगर के कई पत्रकारों को अपने घर पर बुलाकर यह रणनीति बनाई थी।

पत्रकारों को कहा गया था कि पार्षदों का मंत्री और विकास महतो के खिलाफ झूठा और  मनगढ़ंत वीडियो बनाकर लाने पर 50 हज़ार तक की राशि पर बात हुई थी। जिसके मुताबिक़ पार्षदों को भी एक लाख तक की राशि देने पर डील हुई थी।

ऑडियो में भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल का कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है, जो पार्षद झूठा बयान देगा उसके लिए हम खड़े है, लखन का मंत्री पद तो जाएगा, लेकिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव तो रहेगा। यह बद्री के बोल हैं जो की अब तक सार्वजनिक तौर पर अब तक अरुण साव को और भैया के नाम से बोलते रहे है।

वायरल ऑडियो में कहा गया है कि हितानंद अग्रवाल पार्षदों को खऱीदने कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता, रिकॉर्डिंग में आप स्पष्ट सुन सकते है कि किस तरह भाजपा के पार्षदों बंदे, मैत्री, रजत से बात कर उनसे झठा बयान के लिए डील की जा रही है। हितानन्द अग्रवाल और उसके करीबी ने बड़े ही सधे अंदाज में योजना को अंजाम दिया है। पार्षदों को वीडियो बनाने का 50 हजार और जाँच दल के आगे बयान देने के बाद 50 हजार देने की डील की गई है।

यहाँ तक कि जाँच दल के सामने बयान देते समय कॉल चालू करने की भी बात हुई है, ताकि बयान की पुष्टि बाहर बैठे हितानंद तक पहुंच सके। एक रिकॉर्ड में आप सभी सुन सकते है की पत्रकार द्वारा हित्तानंद से कहा जा रहा है की पार्षद मंत्री और विकास महतो के खिलाफ कुछ बोलने को तैयार नहीं है, क्योंकि उन्होंने कुछ कहा नहीं है।

जब हितानन्द से कहा गया की लेकिन वो आपके लिए बोलने को तैयार है तो हितानन्द का कहना था कि आप देख लो, बात कर लो, मिलने आइए आदि-आदि। इस तरह के वायरल ऑडियो ने कोरबा के राजनीति में हलचल मचा दिया है।

ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों ने ही तरह-तरह के गंभीर आरोप हितानंद अग्रवाल व उसके खास समर्थक बद्री अग्रवाल पर लगाये है।