छुरीकला नगर पंचायत में मनाया गया होली मिलन समारोह

8.5 करोड़ की जल संवर्धन योजना स्वीकृत

कोरबा। नगर पंचायत छुरीकला में 15 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन के निज निवास में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नेता, जनप्रतिनिधि और नगरवासी सम्मिलित हुए।


उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्षदगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और गुलाल लगाकर सम्मान करने से हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने छुरीकला नगर पंचायत की जल समस्या पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप 8.5 करोड़ की जल संवर्धन योजना को स्वीकृति मिली।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि नगरवासियों ने जिस भरोसे से जनप्रतिनिधियों को चुना है, उसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर नगर के पार्षदगण सुशीला बिंजवार, मनोज कुमार विश्वास, श्याम कुमार साहू, संगीता यादव, बालगोविंद कैवर्त, नमिता यादव, सुभाष जोशी, कामता देवांगन, करुणा शंकर, कांति देवी श्रीवास, शकुंतला गोंड, होरी चेलकर आदि शामिल हुए।

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल देवांगन, कृष्ण चंद अग्रवाल, महेंद्र सिंह राजपूत, हीरानंद पंजवानी, टेकचंद अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, संतोष जायसवाल, राम शरण साहू, विष्णु देवांगन, अमित जोशी, सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मण देवांगन सहित अन्य उपस्थित रहे।