पेण्ड्रा से कोरबा आ रही बस हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे यात्री

कोरबा। जिले में एक निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह बस पेंड्रा से कोरबा आ रही थी कि ग्राम जटगा मार्ग में उसका कमानी पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेत में उतर गई और पलटने से बाल-बाल बची।

हादसे के दौरान बस में सवार भयभीत यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा उपरांत दूसरी बस के माध्यम यात्रियों को कोरबा रवाना किया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

जेसीबी की मदद से बस को खेत से बाहर निकाला गया। परिवहन विभाग के द्वारा समय-समय पर अभियान चला कर विभिन्न प्रकार की गाडिय़ों का फिटनेस जांच किया जाता है और इस बात की परख की जाती है कि उनमें सभी प्रकार के समान बेहतर काम कर रहे हैं या नहीं। खामियां पाए जाने पर समझाइश दी जाती है और पेनाल्टी की जाती है।

पेंड्रा रोड से कोरबा के बीच चलने वाली यात्री बस में जो तकनीकी समस्या पेश आई उसने सवाल खड़े किए हैं कि आखिर किस आधार पर इस प्रकार की गाडिय़ां सडक़ पर दौड़ रही है।