मनोरम प्राकृतिक दृश्य का किया अनुभव
कोरबा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां के मनोरम दृश्यों को करीब से देखा।

बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















