कोरबा ब्रेकिंग: नाली निर्माण के दौरान टीपी नगर स्थित लक्ष्मी फोटो स्टूडियो दुकान का गिरा छज्जा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

कोरबा। ट्रांसपोट नगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां जहां नाली निर्माण के दौरान लक्ष्मी फोटो स्टूडियो दुकान का छज्जा गिर गया। वही तीन दुकानें धराशाई हो गईं। इस हादसे में दुकानदार, व कई लोग बाल-बाल बच गए। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

लेकिन इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई है। इस घटना में दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल की जा रही है।