रायपुर। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार की रात शराब के नशे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए जांच अभियान चलाया। वीआईपी रोड श्री राम मंदिर के सामने, फुंडहर चौक और नवा रायपुर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की।
इस अभियान में 14 वाहन चालक पकड़े गए। उनके खिलाफ प्रकरण तैयार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। बीते दो महीने के भीतर ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्ती से जांच अभियान चलाकर 250 से अधिक वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विकेंड पर कार में बैठकर शराब पीते हुए ड्राइव करने वालों की जांच करने अलग-अलग सड़कों पर बैरिकेटिंग लगाया 14 वाहन चालकों को पकड़ा गया।
लाइसेंस भी करवा रहे सस्पेंड
एडिशनल एसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा हैं। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं और दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम में डाल रहे हैं।
ऐसे वाहन चालकों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। वाहनों को जब्त कर प्रकरण का निराकरण करने कोर्ट भेजा जा रहा है। कोर्ट से प्रत्येक शराबी वाहन चालकों पर भारी भरकम दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही लाइसेंस निलबंन की कार्रवाई करने आरटीओ को पत्र लिखा गया है।
इन पर हुई कार्रवाई
मुकेश कुमार, रंजन मिश्रा, श्याम अवस्थी, गौरव राघव, जगत राम, पराग तिवारी, चंद्रदेव, अभिषेक तिवारी, लुगेश कुमार, यश भट्टी, प्रहलाद यादव, अंकित परगनिहा, धन्ना लाल और कीरत राम। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चला रहे लोगों के वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
