विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में आकाश का चयन
कोरबा। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025 दिल्ली में भाग लेने के लिए कटघोरा के आकाश कुमार अग्रवाल पिता संतोष कुमार अग्रवाल निवासी बाजार मोहल्ला कटघोरा का चयन हुआ है। वर्ष 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
इसमें छत्तीसगढ़ से 80 हजार युवाओं ने भाग लिया था, जिसमें से विभिन्न चरणों के पश्चात कुल 45 युवाओं को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। आकाश की इस उपलब्धि पर कलेक्टर अजीत वसंत ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
कटघोरा निवासी आकाश अग्रवाल और उनके पिता संतोष अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर ने आकाश से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025 के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष कोरबा जिले के युवा द्वारा विजन प्रस्तुत करने के अवसर को सौभाग्यशाली बताया।
आकाश ने कलेक्टर को बताया कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत क्विज में उत्तीर्ण होने के बाद प्रतिभागियों द्वारा विकसित भारत चैलेंज के 10 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखा गया। निबंधों को मूल्यांकन के किए जाने के उपरांत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 प्रतिभागियों का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया।
राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभागियों द्वारा अपने संबंधित निबंध के विषय के आधार पर राजधानी रायपुर में पीपीटी का प्रदर्शन किया गया। पीपीटी के मूल्यांकन अनुसार कोरबा के आकाश अग्रवाल का राष्ट्रीय युवा उत्सव दिल्ली में भाग लेने हेतु चयनित किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

