कूप कटिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, मजदूरों को जंगल से भगाया, लकड़ी और कुल्हाड़ी को किया जब्त

कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज में चल रहे कूप कटिंग का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। कोलगा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ों को काट रहे मजदूरों को मौके से खदेड़ने के साथ ही कुल्हाड़ी और काटे गए लकड़ी को जप्त कर लिया। ग्रामीणों का कहना है,कि उनकी सहमति के बिला कूप कटिंग का काम किया जा रहा है। इससे पहले भी वन विभाग के द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था।

कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज में चल रहे कूप कटिंग का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। कोलगा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ों को काट रहे मजदूरों को मौके से खदेड़ने के साथ ही कुल्हाड़ी और काटे गए लकड़ी को जप्त कर लिया।

कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज में चल रहे कूप कटिंग का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। कोलगा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ों को काट रहे मजदूरों को मौके से खदेड़ने के साथ ही कुल्हाड़ी और काटे गए लकड़ी को जप्त कर लिया। ग्रामीणों का कहना है,कि उनकी सहमति के बिला कूप कटिंग का काम किया जा रहा है। इससे पहले भी वन विभाग के द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था।

कोलगा गांव में रहने वाले ग्रामीण उस वक्त आक्रोशित हो उठे जब उनकी सहमति के बिना पसरखेत रेंज के जंगल में कूप कटिंग का काम किया जा रहा था। कूप कटिंग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्य का विरोध करते हुए लकड़ी काट रहे मजदूरों को मौके से भगा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कुल्हाड़ी और काटे गए लकड़ी को जप्त कर लिया।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और जंगल को बचाने के प्रयास में लगे हुए है। महिलाएं हाथों में लाठी लेकर तैनात हैं और किसी भी कीमत पर लकड़ी नहीं काटने देने की बात कह रहे है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति देखी जा रही है।