पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा । बांगो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी पुलिस ने मारपीट कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, डीएसपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना बांगो के अपराध क्र. 229/2024 घारा 103 (1) बीएनएस के मामले में थाना बांगो क्षेत्र के चौकी मोरगा में ग्राम पतुरियाडांड जंगल निवासी विशाल आर्मो अपनी पत्नी धनमति 24 वर्ष के साथ बच्चों को लेकर अरसिंया से पतुरियाडांड़ अपने घर जा रहा था।

रास्ते में पत्नी धनमति के द्वारा थक जाने से चलने से इंकार कर रही थी। तब विशाल द्वारा जबरन चलने को बोला। इस पर धनमति ने उसे अपशब्द कहे और विशाल को गुस्सा आ गया। उसने आपा खोते हुए हाथ मुक्का से धनमति के चेहरे गाल में कई बार मारपीट की। इस पर भी गुस्सा शांत न हुआ तो वहां से चट्टान रास्ते से आगे घर जाते समय आरोपी विशाल आर्मी के द्वारा पुन: डण्डा से सिर में मार दिया। जिससे धनमति चट्टान से नीचे गिर गई।

मारपीट करने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 16 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई।

मृतिका के पिता के द्वारा मर्ग की सूचना देने पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया गया था, जो पीएम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथन, घटना स्थल का निरीक्षण के आधार पर आरोपी विशाल आर्मो पिता सावन उम्र 28 वर्ष साकिन पतुरियाडांड जूनापारा चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध मारपीट कर हत्या करना अपराध सबूत पाये जाने पर हिरासत में लेकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि मंगतूराम मरकाम (चौकी प्रभारी मोरगा), आरक्षक देवेन्द्र पैकरा, महिपाल, शिव चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।