नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों का हुआ आरक्षण
कोरबा। जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार जिले के विभिन्न वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया है।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस कड़ी में गुरुवार को जिले के नगर पालिक निगम सहित 5 नगरीय निकायों के वार्डों की आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट के नए सभाकक्ष में पूर्ण की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में वार्डों का आरक्षण तय किया गया। वार्डों के आरक्षण से दावेदारों का समीकरण बिगड़ गया है। वार्डों के आरक्षण के आधार पर अब आगामी दिनों में राजनीतिक दलों को नए अभ्यर्थी तलाशने होंगे।
कोरबा जिले के 9 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें से 3 वार्ड महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें वार्ड नंबर 46 (बेलगरी बस्ती), 34 (दादरखुर्द) और 30 (एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 02) शामिल हैं। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 6 है, जिनमें वार्ड नंबर 08, 29, 33, 40, 41 और 45 शामिल हैं। इसी तरह महिला अनुसूचित जनजाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 47 (रुमगढ़ा), 53 (चोरभट्टी) और 67 (बलगीखार) शामिल हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अन्य वार्डों की संख्या 5 है, जिनमें वार्ड नंबर 36, 52, 54, 66 और 64 शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए जिले के 16 वार्डों को आरक्षित किया गया है, जिनमें से 5 वार्ड महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 01, 07, 51, 62, 17, 26, 57, 22, 39, 21, 24 शामिल हैं। महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 12 (नई बस्ती), 9 (इमलीडुगु), 32 (पोड़ी बाहर बस्ती), 28 (एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 01) और 03 (साकेत नगर) शामिल हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए कुल 11 वार्डों को आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में वार्ड नंबर 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49 और 63 शामिल हैं। जिन वार्डों पर महिला या किसी विशेष वर्ग का आरक्षण नहीं है, वे वार्ड सामान्य की श्रेणी में आएंगे।
अन्य नगरीय निकायों में हुआ आरक्षण
बांकीमोंगरा नगर पालिका में कुल 30 सीट, अजा 5 सीट, अजा मुक्त वार्ड 8, 10, 11, अजा महिला वार्ड 9, 12, अजजा 5 सीट, अजजा मुक्त वार्ड 19, 3, 24, अजजा महिला वार्ड 1, 18, ओबीसी – 5 सीट, ओबीसी मुक्त वार्ड 30, 5, 22, ओबीसी महिला वार्ड 17, 6, सामान्य – 30 सीट, सामान्य मुक्त वार्ड 4, 7, 13, 15, 16, 20, 23, 25, 26, 27, 28, सामान्य महिला – वार्ड क्र. 21, 29, 2, 14। इसी तरह छुरी नगर पंचायत में कुल 15 सीट है। अजा 1 सीट, अजा मुक्त वार्ड 15, महिला – 0, अजजा – 2 सीट, अजजा मुक्त – वार्ड 14, अजजा महिला – वार्ड 1, ओबीसी – 4 सीट, ओबीसी मुक्त – वार्ड 3, 8, 12, ओबीसी महिला – वार्ड 13, सामान्य – 8 सीट, सामान्य मुक्त – वार्ड 2, 4, 7, 10, 11, सामान्य महिला – वार्ड 5, 6, 9, इसी तरह कटघोरा नगर पालिका में कुल 15 सीट है। अजा – 1 सीट, अजा मुक्त – वार्ड 3, अजा मुक्त महिला – 0, अजजा – 2 सीट, अजजा मुक्त – वार्ड 12, अजजा महिला – वार्ड 7, ओबीसी – 4 सीट, ओबीसी मुक्त – वार्ड 2, 4, 14, ओबीसी महिला – वार्ड 10, सामान्य – 8 सीट, सामान्य मुक्त – वार्ड 6, 8, 9, 11, 15, सामान्य महिला वार्ड 13, 5, 1, दीपका नगर पालिका में कुल 21 सीट, अजा – 2 सीट, अजा मुक्त – वार्ड 10, अजा महिला – वार्ड 21, अजजा – 2 सीट, अजजा मुक्त – वार्ड 15, अजजा महिला – वार्ड 4, ओबीसी – 5 सीट, ओबीसी मुक्त – वार्ड 14, 18, 12, ओबीसी महिला – वार्ड 6, 3, सामान्य – 12 सीट, सामान्य मुक्त – वार्ड 1, 2, 8, 9, 11, 13, 16, 17, 19, सामान्य महिला – वार्ड 5, 7, 20, इसी तरह पाली नगर पंचायत में कुल 15 सीट, अजा – 1 सीट, अजा मुक्त – वार्ड क्र- 9, अजा महिला – 0, अजजा – 2 सीट, अजजा मुक्त – वार्ड 12, अजजा महिला – वार्ड 1, ओबीसी – 4 सीट, ओबीसी मुक्त – वार्ड 2, 4, 6, ओबीसी महिला – वार्ड 14, सामान्य – 8 सीट, सामान्य मुक्त – वार्ड 3, 5, 7, 11, 15, सामान्य महिला वार्ड 8, 10, 13 शामिल हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















