कोरबा । प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 19 दिसंबर 2024 से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि आवेदन में त्रुटि सुधार 21 जनवरी से 27 जनवरी 2025 रात्रि 12 बजे तक किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि पृथक से घोषित की जाएगी।
परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी व ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के लिए https://eklavya.cg.nic.in/RSMS/Student-Admission-Detail लिंक का अवलोकन किया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
