महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

कोरबा । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करती है। जिससे वे स्वावलंबन की पथ पर अग्रसर हो सकें। यह योजना न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन रही है, बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

नगरीय क्षेत्र के बालको निवासी श्रीमती संतोषी कश्यप, श्रीमती रोशनी बेक, श्रीमती कंचन कंवर, श्रीमती उर्मिला भास्कर सहित अन्य महिलाओं ने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिली है, जिससे वे अब अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह योजना न केवल उनके जीवन को बेहतर बना रही है, साथ ही अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पा रही है। जो समाज में सकारात्मक बदलाव का कारण बन रहा है।

महतारी वंदन योजना से ऐसी कई महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं, बल्कि वे अपने परिवारों के लिए एक प्रेरणा भी बन रही हैं।