विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह सड़क हादसा कोटा नगर के रामनगर में हुई है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिए और बहुत दूर तक मोटरसाइकिल को घसीटते ले गया। हादसे में जुगेश कुमार कोसले पिता दुर्जन प्रसाद कोसले उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दैजा की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मृतक का भाई घायल हो गया।
कैसे घटी घटना:
बताया जाता है कि जुगेश कोसले अपने भाई और पिता और एक अन्य के साथ विवाह के लिए लड़की देखने अपने गांव ग्राम दैजा से दो मोटरसाइकिल से रतनपुर जा रहे थे। जब यह लोग कोटा नगर के रामनगर के पास पहुँचे ही थे कि पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक CG 11 31 A 1811 मृतक जुगेश कोसले को अपनी चपेट में ले लिए जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई तो वही पीछे बैठा उसका बड़ा भाई राजकिशोर कोसले घायल हो गया।
काफी दूर तक मोटरसाइकिल को घसीटते ले गई ट्रक:
ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से बहुत दूर तक मोटरसाइकिल को घसीटते ले गई । स्थानीय लोगो ने ट्रक को रूकवाया और तत्काल कोटा पुलिस को घटना की जानकारी दी।कोटा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया है। कोटा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सहित ट्रक को थाने ले गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















