कोरबा-कटघोरा। कलेक्टर अजीत वसंत व सीईओ जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग के दिशा निर्देशन व कुशल मार्गदर्शन में 09 दिसंबर 2024 को जनपद पंचायत कटघोरा के सभाकक्ष में विश्व शौचालय दिवस 2024 अभियान के तहत हमारा शौचालय- हमारा सम्मान थीम पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें ब्लॉक स्तर पर 3 उत्कृष्ट घरेलू शौचालय के लिए ग्राम कोलिहामुडा, मोहनपुर व पौंसरा को और 2 उत्कृष्ट सामुदायिक शौचालय के लिए ग्राम सलोरा क, देवगांव को सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह के कर कमलों से सम्मान पत्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर सीईओ यशपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में सभी ब्यक्तिगत शौचालय का निरंतर उपयोग करते हुए उसके रख रखाव पर भी ध्यान देवें एवम सामुदायिक शौचालय के उपयोग, मरम्मत व रख रखाव पर भी सरपंच, सचिव को ध्यान देना चाहिए।
सीईओ श्री सिंह ने आगे कहा कि गांव में कचरा संग्रहण का कार्य भी स्वच्छाग्रहियों द्वारा निरंतर किया जा रहा है जिससे गांव में स्वच्छता बनी रहे व लोग स्वस्थ रहें।
इस अवसर पर एडीईओ द्वय आर के शिवालय, श्रीमती कामना जाटवर, विकासखंड समन्वयक एस बी एम, करारोपड अधिकारी दउवा राम कंवर सहित सरपंच, पंचायत सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
