कोरबा । सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत भिखारी डेरा के एक मकान में पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची है। दोनों की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले में बारीकी से तहकीकात में जुटी हुई है।
सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत भिखारी डेरा निवासी पति पत्नी कान्ता बाई यादव और वासुदेव यादव निवास करते थे दोनों सर्वमंगला मंदिर के बाहर भीक्षांत मांग कर जीवन यापन करते आ रहे थे दोनों क्लास उसके ही घर पर कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है।
पड़ोस में ही रहने वाली लक्ष्मीबाई ने बताया कि रोज की तरह पति-पत्नी बुधवार की सुबह सर्वमंगला मंदिर के बाहर परिसर में भीक्षांत मांगने गए हुए थे जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पहले पति वासुदेव घर वापस आया उसके कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी कांताबाई घर वापस आई और दोनों कमरे में चले गए काफी समय बीत जाने के बाद कमल नाम का एक लड़का उसके घर आया और देखा कि दोनों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पड़ी हुई थी इस घटना की जानकारी आसपास लोगों को दिया इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्ती वालों की भीड़ एकत्रित हो गई।
तत्काल इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की।
सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत करा गया वहीं जांच कार्यवाही शुरू करते हुए मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया जहां शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया दोनों की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि दोनों के बच्चे नहीं थे कमल नाम के लड़के को ही अपने बेटे की तरह मानते थे और उसे रखे हुए थे आसपास लोगों की माने तो दोनों बातचीत और व्यवहार में अच्छे थे किसी से कोई दुश्मनी नहीं था लेकिन दोनों की लाश एक साथ एक ही कमरे में मिलना कई सवालों को खड़ा करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
