कोरबा। केन्द्रीय रेल व जल शक्ति राज्य मंत्री वी.सोमन्ना के कोरबा प्रवास के दौरान सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोरबा में यात्री सुविधाओं के अलावा यात्री ट्रेनों के ठहराव और परिचालन सहित विस्तार को लेकर ज्ञापन सौंपकर समाधान कराने की मांग रखी।
सांसद ज्योत्सना ने रेल राज्य मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे राजस्व में कोरबा की बड़ी भागीदारी होती है। लेकिन क्षेत्र के रहवासी यात्री सुविधाओं के नाम पर छले जा रहे हैं।
सांसद ने सौंपे गए ज्ञापन में कोरबा सहित चांपा, सक्ती, नैला, रेलवे स्टेशन में सर्वसुविधायुक्त प्रतीक्षालय का निर्माण व एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने के लिए रैम्प का निर्माण करने की मांग की है।
कोरबा स्टेशन में दूसरी एंट्री में साइकिल स्टैण्ड व शेड निर्माण सहित कटघोरा, दीपका में रेलवे आरक्षण केन्द्र प्रारंभ करने सहित महिला प्रतीक्षालय के निर्माण की मांग रखी है।
कोरबा को जोडऩे वाली चांपा रेलवे स्टेशन में गीतांजलि एक्सप्रेस और बीकानेर ट्रेन का ठहराव सहित सक्ती रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव मांगा है।
सांसद ने जोर देते हुए कहा कि गेवरा रोड स्टेशन से चलने वाली यात्री ट्रेनों को जल्द बहाल करने सहित पिटलाइन को चालू करने व कोरबा से बीकानेर-कोरबा-बीकानेर खाटू श्याम जी फतेहपुर शेखावटी रिंगस, जयपुर, कोटा, कटनी व बिलासपुर ट्रेन चलाने का आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
