बाइक में 250 रुपये का भरवाया था पेट्रोल, बदले में मिली 15 हज़ार की वाशिंग मशीन, थाना चौक स्थित पेट्रोल पंप में मासिक लॉटरी ड्रॉ का आयोजन

कोरबा। दीपका थाना चौक स्थित गोपीचंद सर्विस स्टेशन फ्यूल सेंटर में आयोजित मासिक लॉटरी ड्रॉ में उपभोक्ताओं को आकर्षक इनाम वितरित किए गए। इस महीने के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार वॉशिंग मशीन दीपका निवासी मृत्युंजय सिंह को, द्वितीय पुरस्कार साउंड सिस्टम विजय रजक को, और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर संतोष जायसवाल को प्रदान किया गया। और 16 लोगों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रथम विजेता मृत्युंजय ने बताया कि गेवरा दीपका मे स्थित अन्य फ्यूल स्टेशन के मुकाबले गोपीचंद इंडियन ऑयल सर्विस स्टेशन में पेट्रोल की क्वालिटी और कस्टमर सर्विस बहुत अच्छी है जो कि कॉलोनी से बहोत नजदीक है, इसलिए मैं जब भी दीपका आता हूं, तो पेट्रोल यहीं भरवाता हूं। पेट्रोल पंप के मालिक गणेशराव वाघमारे जी उपभोक्ताओं को उपहार सौंपते वक्त काफी उत्साहित थे। बाघमारे जी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि हर महीने 250 रुपए या अधिक के पेट्रोल भरवाने पर ग्राहकों को कूपन दिया जाएगा। इन कूपनों के माध्यम से लॉटरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को विशेष इनाम मिलेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी केसर खान ने साझा की और बताया कि लॉटरी ड्रॉ हर महीने के अंतिम दिवस शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। गोपीचंद सर्विस स्टेशन पर यह मासिक लॉटरी योजना उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।