अवैध भंडारित 178 बोरा धान जब्त

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। गोदामों, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में शिव पटेल पिता जवाहर पटेल ग्राम ग्राम छुरी तहसील कटघोरा जिला कोरबा धान 38 बोरा/15.2 क्विंटल, प्रतीक अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल ग्राम छुरी तहसील कटघोरा थाना कटघोरा 15 बोरा/6 क्विंटल, जीवराखान पिता देवनाथ देवांगन ग्राम छुरी तहसील कटघोरा थाना कटघोरा 25 बोरा/10 क्विंटल, धर्मेंद्र अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल ग्राम चैतमा तहसील पाली थाना चैतमा जिला कोरबा 25 बोरा /10 क्विंटल, दशरथ प्रजापति पिता संधन राम प्रजापति ग्राम चैतमा तहसील पाली थाना चैतमा जिला कोरबा 20 बोरा/8 क्विंटल, रामशरण पटेल पिता शिव पटेल ग्राम रंजना तहसील कटघोरा थाना दीपका जिला कोरबा 30 बोरा/12 क्विंटल, विनोद कुमार पिता बहोरन सिंह ग्राम रंजना तहसील कटघोरा थाना दीपका, जिला कोरबा से 25 बोरा/10 क्विंटल धान जब्त की गई है।