कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिला का उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर में श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्रदेश सरकार की योजना द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को परोसने गढक़लेवा का संचालन किया जा रहा है।
लेकिन समूह को भवन तो आबंटित हुआ लेकिन भवन में शौचालय नहीं होने से समूह की महिलाओं व गढक़लेवा में आने वाले आगन्तुकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी मांग काफी लंबे समय से श्रीया महिला समूह की महिलाओं द्वारा जिला कलेक्टर से की जा रही है।
श्रीया महिला स्व सहायता समूह की प्रमुख नीलम सोनी ने बताया कि समूह द्वारा पूर्व में जिला कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम आवेदन दिया था जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर कलेक्टर कोरबा को निर्देशित भी किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि गढक़लेवा के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता नागरिक गणों को उपलब्ध होता है ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। इसके बावजूद आज दिनांक तक मुख्यमंत्री के निर्देश का जिला प्रशासन द्वारा पालन नहीं किया गया।
पशु चिकित्सालय के भीतर पुराने भवन में संचालित गढक़लेवा में शौचालय की मांग को लेकर कलेक्टर की स्वीकृति का आज भी श्रीया महिला स्व सहायता समूह इंतजार कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677