कोरबा । कटघोरा क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास मिले अज्ञात व्यक्ति की लाश पहचान कटघोरा पुलिस द्वारा कर ली गई है। कटघोरा थाना प्रभारी तिवारी ने आगे बताया कि मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक शिवकुमार कोसरिया द्वारा मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम करते हुए शव को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया था तथा शव की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई।
लेकिन सोशल मीडिया से मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी लगी। तो उन्होंने कटघोरा थाना में संपर्क कर जानकारी दी। बताया गया कि मृतक का नाम चिंता राम वर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नवागांव, चौकी मारो, थाना नांदघाट जिला बेमेतरा का है।
मृतक चिंताराम वर्मा के परिजनों ने बताया कि 15 नवंबर को घर से अपने भांजे के ग्राम सेमरिया के लिए निकले थे और अगले दिन सुबह वो भांजे के यहां से 5 हज़ार रुपये लेकर रतनपुर के लिए निकले थे। मृतक के परिजनों ने यह भी बताया कि चिंताराम मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर दौरा पड़ता था और लकवा जैसी हालत हो जाती थी। मृतक मोबाइल नही रखता था।
17 नवंबर को सुबह चिंताराम का शव कटघोरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास मिला। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि मृतक के पास से एक थैला, एक मादक द्रव्य पदार्थ की खाली शीशी, एक कीटनाशक दवा की शीशी बरामद की गई थी।
17 नवम्बर को सोशल मीडिया से मृतक चिंताराम वर्मा की पहचान कर रात्रि परिजन नांदघाट से कटघोरा थाना पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान होने के पश्चात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















