कोरबा। चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा श्री शिव औषधालय निहारिका में 20 एवं 21 नवंबर को आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा।
जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।
साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार-विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















