गौमुखी सेवाधाम सम्मानित, सचिव योगेश जैन ने प्राप्त किया सम्मान
कोरबा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे भारत वर्ष में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था गौमुखी सेवा धाम, देवपहरी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा संस्था को सम्मानित किया गया।
संस्था के प्रतिनिधि के रूप में यह सम्मान सचिव योगेश जैन एवं सहसचिव डॉ. राजीव गुप्ता को प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सचिव योगेश जैन ने गौमुखी सेवा धाम के उद्देश्य, स्थापना एवं सेवा कार्य के बारे में बताया गया कि गौमुखी सेवा धाम संस्था की स्थापना 15 सितंबर 2000 को पर्वतीय अंचल देवपहरी में की गयी थी। यह परियोजना वनवासी बंधुओं के सर्वांगीण विकास व उन्हे मुख्य धारा से जोडऩे के लिये कार्य कर रही है।
40 गांवों मे रहने वाले लाभार्थी वनवासी बंधुओं की कुल संख्या लगभग 20,000 है। दुर्गम पर्वतीय अंचल में विकास की मुख्य धारा से अलग थलग पड़े वनवासी बंधुओं के उत्थान के लिये सेवा प्रकल्प की स्थापना की गई व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर पांच आयामों में सेवा कार्य प्रारंभ किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















