कोरबा। हिंदू क्रांति सेना द्वारा देव दीपावली पर शुक्रवार की शाम सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव की महाआरती की गई। बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजन कराया गया। आयोजन की तैयारी में समिति के कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगे हुए थे। सर्वमंगला मंदिर घाट को बनारस की तर्ज पर सजाया गया है।
हसदेव महाआरती करने के लिए बनारस से आए पंडित पंडितों के द्वारा महाआरती की गई। आरती के दौरान हसदेव घाट में 11 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए थे। 2100 दीप दान किए गए। 51 लीटर दूध से हसदेव का दुग्धाभिषेक किया गया। 51 मीटर चुनरी भेंट की गई, भव्य आतिशबाजी के बीच साऊंड सिस्टम व लाईट शो का भी आयोजन किया गया।
लेजर लाईट शो का हसदेव आरती में शामिल हुए सभी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। पुष्प वर्षा के साथ भव्य झांकी और कोरबा के पंडितों के द्वारा शंखनाद भी सर्वमंगला मंदिर घाट पर किया गया।
पिछले साल भी हिंदू क्रांति सेना ने सर्वमंगला मंदिर घाट पर महाआरती का आयोजन किया था। हसदेव महाआरती में दर्री, बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, पाली एवं उरगा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कोरबा एवं आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस आरती में शामिल होने मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों, श्रद्धालुओं, हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आमंत्रित किया गया था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
