कोरबा । राताखार क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। रायपुर से आई टीम जांच कर रही है। विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय ढंग से हो रही है। इस कारण छापेमारी की वजह सामने नहीं आ सकी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है। विभाग की यह कार्रवाई अब भी जारी है। इस कार्रवाई से कबाड़ के व्यवसाय में लिप्त लोगों में हडकंप की स्थिति देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि रायपुर से टीम चारपहिया वाहन मे सवार होकर दोपहर लगभग एक बजे कोरबा पहुंची और घर पर दबिश दी गई, जहां तमाम दस्तावेज की जांच शुरू की गई।
सूत्रों की मानें तो इससे पहले भी इसके ठिकाने पर जीएसटी की टीम छापा मार चुकी है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य जो कबाड़ व्यवसाय से जुड़े लोग हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी जिले में कबाड़ व्यवसाय को लेकर सख्त हैं।
सूत्र बताते हैं कि कबाड़ व्यवसाय शहर में पूरी तरह से बंद है। जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी विशेष निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अगर कबाड़ से जुड़ा कोई कारोबार चल रहा है तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
