जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मुड़पार में सड़क किनारे लगे खंभे से बाइक की टक्कर होने से सिर पर गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, युवक दिलेश डहरिया निवासी अमरता का रहना वाला है।
जो आज सुबह आठ बजे अपने घर से बाइक लेकर दोस्त से मिलने मुड़पार जा रहा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे खंभे से बाइक टकराई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसे आपपास के लोगों ने देखा और उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया।
इस दौरान डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















