कोरबा । रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए गए हुए थे। इस दौरान पति ने जहर का सेवन कर लिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक छतराम उम्र (41वर्ष) अपनी पत्नी के साथ काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। बुधवार को काउंसलिंग के दौरान छतराम शराब के नशे में था, जिसके चलते काउंसलिंग नहीं हो पाई। घर लौटते समय उसने जहर का सेवन कर लिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छतराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक छतराम मूलतः बाराद्वार निवासी था। वह खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में किराया के मकान पर रहता था। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण वे पिछले एक माह से अलग रह रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















