सक्ती – कोरबा। पड़ोसी जिला सक्ती के अलग-अलग 12 जगहों में दिन में सूने मकानों से चोरी की घटना को अंजाम देने तथा जेवरात को खपाने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। खरीदार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
अपराध क्रमांक-342/2024 पर धारा-331 (3),305 (ए) बीएनएस के तहत दर्ज मामले का खुलासा हुआ है। बताया गया कि सक्ती जिले में कुछ महिनो से दिन दहाड़े सूने मकानों में लगातार चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। ग्राम नवापारा सक्ती में भी एक सुने मकान से सोने व चांदी के जेवरात को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अकिता शर्मा के मार्गदर्शन में मामले के संदेही आरोपी विनोद वासुदेव पिता सुखी राम 32 वर्ष गाडापाली थाना उरगा जिला कोरबा , संतोष कुमार गोड पिता सफल साय गोंड 45 वर्ष वार्ड 33 रामपुर, थाना सिविल लाइन रामपुर, वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु पिता भन प्रसाद वासुदेव उम्र 24 वर्ष ग्राम गाडापाली थाना उरगा हाल मु० मानिकपुर थाना मानिकपुर, तिलक पावले पिता रघुनंदन पावले 62 वर्ष साकिन जमगला थाना लखनपुर जिला अम्बिकापुर सरगुजा (छ०ग०) को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे बारीकी एवं मनावैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा ग्राम नवापारा में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करना तथा उक्त चोरी के अलावा दिनाँक 19.07.2024 को ग्राम अचानकपुर सक्ती, दिनाँक 07. 102024 को नंदौर खुर्द, दिनाँक 26.09.2024 को ग्राम बंदोरा, दिनांक 17.10.2024 को ग्राम अमनद्ला, दिनाँक 12.08.2024 को ग्राम केसला, दिनोंक 16082024 को ग्राम भक्तुडेरा दिनोंक 17.09.2024 को फगुरम में तथा फगुरम में ही मिलपारा में दिनाँक 27.09.2024 को वदिनाँक 15.10.2024 को ग्राम गुजियाबोड दिनाँक 29.09.2024 को ग्राम जमडी, दिनाँक 03.10 2024 को दिन में ग्राम सेमरिया में भी चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के सोने व गहनो को एम०पी० नगर कोरबा में आरोपी दीपक सोनी के ज्वेलरी दुकान में खपा देना बताने से मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक नग साईन मोटर सायकल, एक नग राईडर मोटर सायकल, चोरी की घटना से प्राप्त रकम से खरीदा गया एक नग बुलेट मोटर सायकल, ताला तोडने में प्रयुक्त लोहे का औजार तथा आरोपियों से चोरी की रकम 70,000/- रूपये नगद तथा चोरी का जेवरात को खरीदने वाला ज्वेलरी दीपक सोनी से चोरी के जेवरात को मेन्ट किया हुआ 45.5 ग्राम सोना तथा 8.200 ग्राम चाँदी को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को दिनॉक 30.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
01 विनोद वासुदेव पिता सुखी राम उम्र 32 वर्ष साकिन गाडापाली थाना उरगा जिला कोरबा (छठग०)
सतोष कुमार गोंड पिता सफल साय गॉड उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क0 33 रामपुर थाना रामपुर जिला कोरबा (छ०ग०)
वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु पिता धन प्रसाद बासुदेव उम्र 24 वर्ष साकिन गाडापाली थाना उरगा हाल मु० मानिकपुर थाना मानिकपुर जिला कोरबा (छ०ग०)
तिलक पावले पिता रघुनंदन पावले उम्र 62 वर्ष साकिन जमगला थाना लखनपुर जिला अम्बिकापुर सरगुजा (छ०ग०)
दीपक सोनी पिता राम कुमार सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन एम०पी० नगर कोरबा थाना रामपुर जिला कोरबा (छ०ग०)
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश तिवारी, निरीक्षक अमित सिंह, उनि सी०पी०कवर, उनि कमल मेरिषा, सउनि राम कुमार रात्रे, सउनि संतोष तिवारी, सउनि कृष्ण कुमार राठौर, सउनि सतोष पाण्डे, प्र०आर० योगेश्वर बंजारे, प्र०आर० मनोज जाना, प्र० आर० प्रेम राठौर, प्र० आर० पुष्पेन्द्र पैकरा, प्र०आर० तेज कुमार गबेल आर० फारूख खान, खगेश राठौर, कमलेश लहरें, पवन सांडे, कमल सिदार, राकेश राठौर, अलेक्सियस मिंज, महासिंह सिदार, श्याम गबेल, जय कवर, प्रमोद सोनत, हरीश चन्द्रा, महेन्द राठौर संतोष नाग का विशेष योगदान रहा l
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















