कोरबा। गर्मी के सीजन से बदहाल शहर की सडक़ों की दुर्गति बारिश के मौसम में और ज्यादा हो गई। अब त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सुधार कराने की मानसिकता बनाई है। क्षतिग्रस्त सडक़ पर पेंचवर्क कराया जा रहा है। यह काम कब तक टिकाऊ होगा, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
नगर निगम ने सोचा है कि अब नागरिकों को कुछ तो राहत दी जाए। इसी इरादे से जर्जर सडक़ों को ठीक करने पर रूचि ली गई है। बारिश की विदाई की प्रतीक्षा कुछ दिन से की जा रही थी। अंतिम रूप से सुनिश्चित होने के बाद आंशिक सुधार कार्य की तरफ कदम बढ़ाए गए हैं। नगर निगम इस पर बड़ी राशि खर्च करने की तैयारी में है। पिछले दिनों उसने मसौदा तैयार करने के साथ अगली प्रक्रियाओं को पूरा किया और अब साकेत भवन से काम की शुरुआत की।
बारी-बारी से विभिन्न क्षेत्रों की सडक़ों को सुधारने का काम दिन और रात में किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। दीपावली से पहले काम पूरा हो जाए यह तय किया गया है। ऐसा होने पर विभिन्न क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान लोगों को सडक़ों पर बने उन गड्ढों से मुक्ति मिलेगी जहां पर से चलना मुश्किल हो रहा था और कई मौकों पर गाडिय़ां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती थी।
सडक़ों की बदहाली के कारण प्रशासन और नगर निगम की किरकिरी हो रही थी। इसके साथ ही सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर जिन रास्तों से अधिकारी चलते हैं वे बदहाल क्यों हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

