डॉ मोहन मंजू ने प्राप्त की पीएचडी डिग्री डिजिटल सुरक्षा पर किया शोध

कोरबा।  कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में कंप्यूटर साइंस और आईटी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ मोहन मंजू ने हाल ही में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है उन्होंने 18 सितंबर 2024 को अपने अंतिम वइवा वहोसी को सफलतापूर्वक पूरा किया और 21 सितंबर 2024 को उन्हें कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

डॉ मोहन मंजू ने अपने शोध का विषय वॉयरलैस ट्रांसमिशन कैरियर मीडिया पर संवेदनशील डाटा के लिए डिजिटल प्रोटक्शन वॉल के माध्यम से सुरक्षित डेटा केरिंग पद्धति पर केंद्रित किया उनके शोध का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा के माध्यम से संवेदनशील डाटा की सुरक्षा को बढ़ाना है जो आज की डिजिटल दुनिया में अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

उनके शोध कार्य में प्रमुख मार्गदर्शन श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ शहिस्ता नवाज ने किया जबकि सह मार्गदर्शन डॉ राजेश कुमार पाठक ओम प्रकाश जोगिंदर सिंह विश्वविद्यालय चुरु राजस्थान के प्रोफेसर थे।

डॉ मोहन मंजू जो कि एसईसीएल के पूर्व कर्मचारी आर मोहन पिल्लई और वसंथा पिल्लई की पुत्री है ने अपने परिवार और कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है उनके शोध कार्य को कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है जो भविष्य में डेटा सुरक्षा से संबंधित नई संभावनाओं को खोल सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार महाविद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन (KYMA) ने भी डॉ मंजू की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है संगठन ने उनके शोध और शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए इसे मलयाली समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया।