लालघाट नदी के पास चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, 505 लीटर महुआ शराब जब्त

कोरबा में अवैध शराब, गांजा, अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बालको पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालघाट नदी किनारे भारी मात्रा में शराब बनाया जा रहा है।

सूचना पर बालको पुलिस अपने टीम के साथ पहुंची और रेड कार्यवाही किया जहां पर भारी मात्रा में शराब बनाया जा रहा था। शराब बनाने वाले आरोपी पुलिस को देखकर भाग गये। मौके पर शराब बनाने के लिए उपयोग में लाने वाले बर्तन पास को नष्ट किया गया, वहीं 505 लीटर महुआ शराब जप्त कर थाना लाया गया। इसमें लिप्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह प्र. आर. 418 लक्ष्मीकांत खरसन, प्र.आर. 336 राजनारायण सिंह आरक्षक 779 हरीश मरावी, आरक्षक 531 अनिल साहू,आरक्षक 468 गजेन्द्र राजवाडे, आरक्षक 36 राजेन्द्र यादव का उत्कृष्ट योगदान रहा।