कोरबा । 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक संपूर्ण कोरबा जिले में शासन के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में सजग कोरबा के तहत सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत पुलिस टीम के द्वारा स्कूल कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर जाकर साइबर जागरूकता पखवाड़ा के बारे में बताया गया और उन्हें साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया।
ओरिएंटल नर्सिंग कॉलेज मानिकपुर में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।
KCC कंप्यूटर कॉलेज में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।
NCC नेशनल कैंप कोरबा में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत NCC कैडेट को साइबर जागरूक किया गया।
SBI रामपुर के टॉपिंग टाउन होटल में एसबीआई बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी और सेवानिवृत को साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत लोगों को साइबर जागरूक किया गया।
15 ब्लॉक दशहरा मैदान में सीएसईबी पुलिस एवं सायबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत लोगों को साइबर जागरूक किया गया।
ऐसी किसी भी प्रकार की घटना होने पर नजदीकी पुलिस थाने अथवा साइबर सेल से संपर्क करें। या 1930 पर डायल करें
https://cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर रिपोर्ट करें, सावधान रहें, सुरक्षित रहें। कोरबा पुलिस द्वारा जागरूक किया गया साथ ही साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में पाम्पलेट चस्पा कर जागरूक किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















