एचएमएस महामंत्री विनय करेंगे आमरण अनशन

कोरबा। कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) द्वारा डायरेक्टर पर्सनल एसईसीएल को जारी नोटिस में वर्णित मुद्दों का समय रहते निराकरण नहीं होने पर 21 अक्टूबर से मुख्यालय के समक्ष संघ के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह सामूहिक आमरण अनशन करेंगे।

प्रमुख मुद्दों में गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा क्षेत्रों में कार्यरत मशीन ऑपरेटर्स को मशीनों की क्षमता के अनुसार वेतन का भुगतान, उसके अनुसार उनकी पदोन्नति, विभिन्न क्षेत्र, यूनिटों में कार्यरत वाच एंड वार्ड कर्मियों को इस यूनिट में स्थान पर पदस्थ किया जाय, एसईसीएल द्वारा अपने ही कोड ऑफ कंडक्ट को लागू करने में भेदभाव बंद करते हुए एचएमएस को आईआर सिस्टम में प्रतिनिधित्व दिया जाय, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत ठेका श्रमिकों का शोषण बंद करते हुए उन पर लागू श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन हो व उन्हें सही वेतन का भुगतान किया जाए।

साथ ही महाप्रबंधक कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा व दीपिका को मुख्यालय से निर्देश जारी हुवा है कि संघ के साथ बैठक कर अपने स्तर के मुद्दों का निपटारा कर मुख्यालय को सूचित करें। एचएमएस के केंद्रीय सचिव संजय सिंह व उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तंवर ने यह जानकारी प्रतिनिधियों को दी है।